Latest

क्यूआरटी टीम प्रभारी समेत सात पुलिस कर्मी निलम्बित

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार)। प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व एडीजी प्रेम प्रकाश ने गीता निकेतन के पास तैनात क्यूआरटी टीम छह के सात पुलिस कर्मियों को लापरवाही के चलते मंगलवार सुबह निलम्बित कर दिया।

यह जानकारी एडीजी जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर क्यूआरटी टीमों को सक्रिय किया गया है, जिसमें क्यूआरटी टीम छह में तैनात प्रभारी उपनिरीक्षक मो.इबरार अंसारी एवं छह सहयोगी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही की वजह से निलम्बित कर दिया है।

उक्त पुलिस कर्मी गीता निकेतन के पास तैनात की गई थी। प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था की चेकिंग दौरान समुचित रिस्पांस नहीं दिया गया, जिससे सभी पुलिस कर्मियों को तत्काल निलम्बित कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button