Latest
बाबा विश्वनाथ धाम में श्रमिकों पर पुष्प वर्षा कर प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मान किया था – उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रयागराज की धरती पर ही सफाई कर्मियों का पैर धुले थे। बाबा विश्वनाथ धाम के लोकॉर्पण कार्यक्रम में श्रमिकों पर पुष्प वर्षा कर प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मान किया था। आज मातृ शक्ति को के बारे में अपने विचार व्यक्त करेंगे।इस मौके पर सिद्धार्थनाथ सिंह, डॉ. महेन्द्र सिंह, केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, मंत्री नंद गोपाल नंद, मोती सिंह, स्वाती सिहं, गुलाबो देवी, नीलिमा करवरिया, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी समेत अन्य नेता मौजूद रहे।



