जयन्त बने विद्यालय प्रबन्धक महासभा के जिलाध्यक्ष

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबन्धक महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक सरदार पटेल सेवा संस्थान में हुई़ जिसमें कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में जयन्त श्रीवास्तव, प्रबन्धक मोती लाल नेहरू इण्टर कॉलेज को प्रयागराज का जिलाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र पाण्डेय को मण्डल उपाध्यक्ष तथा भवानी प्रसाद मिश्रा एवं गणेश मिश्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुना गया। जयन्त श्रीवास्तव ने सभी को विश्वास दिलाया कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन करने में कोई कसर नहीं करेंगे एवं प्रबन्धकों का सम्मान सदैव उच्च्तम स्तर पर बनाए रखने का हर सम्भव प्रयास करेंगे। बैठक में भवानी प्रसाद मिश्रा, राजेश कुमार मिश्र, अजीत सिंह, राम प्यारे पाल, जयन्त श्रीवास्तव, शैलेश द्विवेदी, बृजेश सिंह, महेश कुमार, ममता सिंह, चन्द्र प्रकाश धर, शम्भू नाथ बिन्द आदि तमाम प्रबन्धकगण उपस्थित रहे।


