Latest
जीआईसी में साक्षात्कार के आधार पर देंगे प्रवेश

प्रवेश कक्षा 6, 9 व 11 में हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थी देंगे साक्षात्कार
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए कक्षा 6, 9 व 11 में हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम में दाखिले के लिए 9 व 10 जुलाई को प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा निरस्त कर दी गई है। कोरोना महामारी में बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए इन कक्षाओं में प्रवेश चयन समिति द्वारा साक्षात्कार के आधार पर सीधे दाखिला दिया जाएगा। प्रधानाचार्य बंशराज ने अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि स्वयं का आधार कार्ड, 4 पासपोर्ट साइज फोटो, स्थानान्तरण प्रमाणपत्र (टीसी) व अंकपत्र के साथ बुधवार को सुबह 10 से 3 बजे तक अपने अभिभावक के साथ कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए स्कूल में उपस्थित हों।




