अब जैस्मिन भसीन पर चढ़ा पुष्पा का बुखार

(अनुराग शुक्ला)प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 फेम जैस्मिन भसीन पिछले कुछ से लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं। अब एक्ट्रेस ने पंजाबी फिल्म इंडसट्री की ओर रुख कर लिया है। वह जल्द ही सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल के साथ फिल्म हनीमून में नजर आने वाली हैं. इन दिनों वह चंडीगढ़ में हैं और फिल्म की शूटिंग में व्यस्थ हैं। इस फिल्म का निर्देशन अमरप्रीत छाबड़ा कर रहे हैं।
हालांकि इनते बिजी शेड्यूल होने के बावजूद भी जैस्मिन अपने फैंस का मनोंरजन करना नहीं भूल रही हैं. 14 जनवरी को साउथ इंडियन फिल्म पुष्पा का हिंदी वर्जन अमेजन प्राइम पर रिलीज हुआ है, जिसके बाद से इंटरनेट पर इस फिल्म के डायलॉग्स और डांस वीडियोज ट्रेंड करने लगे हैं। फिल्म के गानों से लेकर डायलॉग्स तक का क्रेज सोशल मीडिया यूजर्स पर के सिर चढ़कर बोल रहा है।
इसी बीच अब जैस्मिन और गिप्पी ने भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें दोनों फिल्म के फ्लावर वाले डायलॉग पर एक्ट करते नजर आ रहे हैं. दरअसल, वीडियो में गिप्पी जैसे ही जैस्मिन नाम सुनते हैं, वह उसे फ्लावर समझने लगते हैं, लेकिन एक्ट्रेस अपने नाम का मजाक न उड़वाते हुए जवाब देती हैं. जैस्मिन कहती हैं कि फ्लावर नहीं, फायर हूं. इसके बाद दोनों ही अल्लू अर्जुन का सिग्नेचर स्टेप करते नजर आते हैं.
इस दौरान जैस्मिन ने येलो कलर का सूट पहना हुआ है। वहीं, गिप्पी ग्रेवाल ब्लैक पैंट्स और हल्के ब्लू कलर की शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। अब दोनों को ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस के साथ-साथ तमाम यूजर्स वीडियो पर कमेंट कर अलग-अलग रिएक्श दे रहे हैं। वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं।




