बस स्टैंड से ले कर पत्थर गिरजा घर तक सड़क के दोनों तरफ के नालों के खुले हैं ढक्कन

नगर निगम द्वारा इसका दो बार हुआ टेंडर
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर का सबसे हाईप्रोफाइल इलाका सिविल लाइंस के महात्मा गांधी मार्ग के दोनों साइड में नाले के ढक्कन नही लगे हैं। जिसकी वजह से हर रोज दर्जनों लोग घायल हो रहे हैं । साथ साथ जानवर भी इसमे गिर जा रहे हैं ।जिसकी वजह से चोटिल हो रहे है ।
इस मामले को ले कर सिविल लाइंस पार्षद व पूर्व पार्षद के साथ व्यापारीयो ने नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया । बता दे कि बस स्टैंड से ले कर पत्थर गिरजा घर तक सड़क के दोनों तरफ के नालों के ढक्कन खुले हुवे है । जिसकी वजह से सभी लोगो को परेशानियां हों रही हैं ।और जिसमे कार अगर फास गई तो घंटो मसक्कत के बाद कही कार निकल पाती है । जिसको ले कर व्यापारियों वा स्थानीय नागरिकों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम द्वारा इसका दो बार टेंडर हो चुका है ।जिसमे 8 अगस्त 2021को चार लाख का टेंडर हुआ था । उसके बाद 6 नवंबर 2021 को लगभग 7 लाख का टेंडर हुआ । लेकिन नगर निगम अधिकारियों व ठेकेदार की मिली भगत से कोई भी कार्य नही हुआ । जिसकी जाँच होनी चाहिए । पूर्व उपाध्यक्ष अमित सिंह बबलू, पार्षद सुशील कुमार, पार्षद अशोक कुमार सिंह,पूर्व पार्षद विनोद रावत , व्यापारी नेता रितेश सिंह ,राहुल गोस्वामी , एडवोकेट हिमांशू सिंह, व्यापारी अनिल मिश्रा, सुधीर कुमार , आदि लोग मौजूद रहे ।



