Latest

0मुख्यमंत्री ने किया रामलला का दर्शन पूजन

(अनुराग शुक्ला )अयोध्या (अनुराग दर्शन समाचार)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी व श्रीरामलला के दर्शन पूजन किया तत्पश्चात उन्होंने राजकीय इंटर कालेज अयोध्या के मैदान में पहुंचकर आयुष विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुये वहां प्रदर्शित स्टालों पर लगायी गयी चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उसके बाद मंच से बटन दबाकर परियोजनाओं का शुभारम्भ किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की 109 लाभार्थियों को 1.19 करोड़ की धनराशि से हस्तांतरित की गयी, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल का वितरण, आवास योजना के तहत लाभार्थियों को चाभी का वितरण सहित अन्य कई योजनाओं से लाभान्वित किया गया, जिसमें 10-10 लाभार्थियों को मंच के माध्यम से योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश जलनिगम ग्रामीण के अन्तर्गत मांगी चांदपुर पेयजल योजना, सैदपुर पेयजल योजना, सुनवा पेयजल योजना, अंजना पेयजल योजना, कुशमाहा पेयजल योजना सहित 8 पेयजल योजना, गृह विभाग के तहत रूदौली में 2 यूनिट अग्निशमन केन्द्र व आवास भवन का निर्माण, पर्यटन विभाग के तहत अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय एवं आर्ट गैलरी में डिजिटल इन्टरवेंशन का कार्य, माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत राजकीय इंटर कालेज ददेरा का निर्माण कार्य सहित लोक निर्माण विभाग की 5 परियोजनाओं, नगर विकास विभाग की 3 परियोजनाओं व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, खाद्य विभाग की एक-एक परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग, नगर विकास विभाग, खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, आवास एवं शहरी नियोजन की कुल 131 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

विकास प्राधिकरण के लाभार्थियों को सौंपी आवास की चाभी

कार्यक्रम में विकास प्राधिकरण के 5 लाभार्थियों को लगभग 21 करोड़ की लागत से निर्मित अलग-अलग लोगों को आवास की चाभी दी गयी जिसमें सविता, गायत्री, किरन बाला, उर्मिला आदि प्रमुख है तथा 5 दिव्यांगजनों को मुख्यमंत्री द्वारा ट्राईसाइकिल दिया गया। इस मौके पर मंत्री आयुष/पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग भारत सरकार सर्बानंद सोनोवाल, मंत्री आयुष (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एम0ओ0एस) उ0प्र0 डा धर्म सिंह सैनी सहित सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, अयोध्या विधायकवेद प्रकाश गुप्ता, रूदौली विधायक रामचन्द्र यादव, बीकापुर विधायक शोभा सिंह चैहान, मिल्कीपुर विधायक बाबा गोरखनाथ सहित जिलाध्यक्ष भाजपा संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा एवं केन्द्रीय एवं राज्य सरकार के अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button