Latest

जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के साथ स्वामी यति नरसिंहानंद सरस्वती, स्वामी प्रबोधानंद, स्वामी धर्मदास आदि को मुकदमे में नामजद करने की मांग

हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने के मामले में नामजदगी बढ़ाने की मांग को लेकर दो अलग-अलग तहरीरें पुलिस को मिली हैं। इनमें एक तहरीर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुलमुस्लिमीन (एआइएमआइएम) की तरफ से दी गई है। जबकि दूसरी तहरीर ज्वालापुर के मुस्लिम युवाओं ने दी है। पुलिस का कहना है कि इन दोनों तहरीरों को भी मुकदमें की जांच में शामिल किया जाएगा। शुक्रवार को एआइएमआइएम कार्यकत्र्ताओंने शहर कोतवाली पहुंचकर उत्तरी हरिद्वार के वेद निकेतन में हुई धर्म सांसद के आयोजकों और वक्ताओं के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, ज्वालापुर तेलियान निवासी पार्षद प्रतिनिधि शौकीन अहमद, नौशाद अहमद, मुबारिक आदि ने भी शहर कोतवाल राकेंद्र कठैत को तहरीर दी। जिसमें जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के साथ-साथ स्वामी यति नरसिंहानंद सरस्वती, स्वामी प्रबोधानंद, स्वामी धर्मदास आदि को भी मुकदमे में नामजद करने की मांग की गई। शहर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि दोनों तहरीरों को मुकदमे की जांच में शामिल किया जाएगा। बताया कि वीडियो जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो वायरल होने से तूल पकड़ रहा मामला।

Related Articles

Back to top button