Latest
डिप्टी कन्ट्रोलर सिविल डिफेन्स ने कार्यभार ग्रहण किया

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पूर्व डिप्टी कन्ट्रोलर ओंकार शर्मा के सेवा निवृत्त उपरान्त रिक्त पद पर शासन/ निदेशालय द्वारा डिप्टी कन्ट्रोलर नरेन्द्र शर्मा ने कार्यभार ग्रहण के उपरान्त जिलाधिकारी/कन्ट्रोलर संजय कुमार खत्री व ए डी एम सिटी से औपचारिक भेंट की। उन्होने बताया जिले में रिक्त पदो पर भर्ती प्रशिक्षण डिमान्सट्रेशन की सत प्रतिशत पूर्ती करना लक्ष्य है। मुख्यालय सिविल डिफेन्स प्रयागराज में वरिष्ठ ए डी सी राकेश तिवारी, एल के अहेरवार रविशंकर द्विवेदी हेमन्त अवस्थी मार्कन्डेय राय रवि गौतम सुनील कुमार गुप्ता रविनेश श्रीवास्तव अबरार खाँ उषा कुमारी रतन राजकुमार प्रवीन कुमार फूलचन्द्र ने माला पहनाकर स्वागत किया।




