Latest

रेल मंत्री वैष्णव अश्विन के सामने खुली पी सी सी यम की पोल

वसूली करने वाले RPF निरीक्षक को तत्काल निलंबित करने हेतु आदेश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। दिनांक 25 को प्रयागराज में निरीक्षण के दौरान सांसद केशरी देवी पटेल ने रेलमंत्री से छिवकी स्टेशन पर सफाई का ठेका गाजियाबाद की किसी फर्म को देने की शिकायत की और कहा कि यहाँ के किसी फर्म को क्यों नहीं दिया गया। उनका यह भी आरोप था कि इसमें नियमों की अनदेखी की गई।
महाप्रबन्धक उ.म.रे ने PCCM को जवाब देने हेतु निर्देशित किया लेकिन अपने उत्तर से पी सी सी एम रेल मंत्री को सन्तुष्ट नही कर सके । इसी दौरान संसद ने छिवकी स्टेशन पर एक RPF निरीक्षक द्वारा अवैध वसूली की भी शिकायत रेल मंत्री से की , लेकिन मौके पर उपस्थित RPF सीनियर DSC ने कहा कि वह GRP का कर्मचारी है । इस पर संसद अत्यधिक नाराज़ हुई और रेल मंत्री से उसका नाम बताया और यह भी कहा कि वह RPF का ही मुलाज़िम है। इससे रेल मंत्री अत्यधिक नाराज़ हुए और अपने PS से PCCM का नाम नोट करने एवं दिल्ली पहुच कर इनके बारे में डिटेल में जानकारी प्राप्त करने को निर्देशित किया और वसूली करने वाले RPF निरीक्षक को तत्काल निलंबित करने हेतु आदेश दिया।
उल्लेखनीय है कि PCCM की श्री ओझा विगत साढ़े 4 वर्षो से सी आर बी की कृपा से जमे हुए हैं और उनके संरक्षण में वाणिज्य विभाग में भ्र्ष्टाचार व्याप्त है। विगत दिनों सन्तोष उपाध्याय ने स्टेशन पर सी आई टी रोस्टर घोटाले की शिकायत PMO और रेल मंत्रालय में की थी । जिसकी जांच में लीपा पोती हो रही है और सी आई टी रोस्टर को बचाने का प्रयास PCCM के निर्देश पर हो रहा है।
मण्डल रेल प्रबंधक के कार्यो के वाणिज्य विभाग में दिनेश पाण्डेय नाम का कर्मचारी जो पूर्व में आर पी यफ का सिपाही था और इसके ऊपर भ्र्ष्टाचार अवैध वसूली जैसे के संगीन आरोप थे। जिसमे यह नौकरी से निकाला जा चुका था । किन्तु इसने धन बल की ताकत से अपनी नौकरी बहाल कराते हुए कैटेगोरी चेंज करा कर वाणिज्य विभाग में लिपिक के पद पर तैनात हो गया। वर्तमान में PCCM का कृपा पात्र है और उनके भ्रष्टाचार में सहयोगी की भूमीका में है । यही नही RPF विभाग में सिपाही होने के समय से निलंबित RPF निरिक्षक से भी पुराने संबंध है । इसे के मार्गदर्शन में PCCM के संरछन में पूरे NCR जोन में भ्रष्टाचार चरम पर है।वही PCCM पर CRB की कृपा है ।इसलिए इतने महत्वपूर्ण पद पर यह इतने समय तक सारे नियम कानून को दर किनार करते हुए साढ़े चार साल से इस पद पर जमे है।

Related Articles

Back to top button