Latest

केन्द्र सरकार द्वारा डाक के जरीये अस्थि पूजन कराने का प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध

केन्द्र सरकार का यह कार्य अति निन्दनीय है तथा धर्म विरोधी है। तीर्थ पुरोहित
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा प्रयागराज के पदाधिकारियों की बैठक महासभा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य श्रवण कुमार शर्मा कीडगंज स्थित आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चन्द्रनाथ चकहा मधु जी ने किया। बैठक में केन्द्र सरकार के डाक विभाग द्वारा अस्थि विसर्जन कराये जाने की व्यवस्था करने पर प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों ने भारी आपत्ति व रोष प्रकट किया है। श्रवण कुमार शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार का यह कार्य अति निन्दनीय है तथा धर्म विरोधी है। तथा सरकार से तत्काल इस प्रकार के अधार्मिक कार्यों को करने पर रोक लगाए। अध्यक्षता कर रहे चन्द्रनाथ चकहा मधु जी ने कहा कि हिन्दू धर्म में मृतक व्यक्तियों के अस्थि विसर्जन हेतु उस घर के व्यक्ति के द्वारा ही उसके अस्थि पूजन व विसर्जन का विधान है.।माधवानन्द शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार का यह निर्णय तीर्थ पुरोहितों के जीविकोपार्जन पर कुठाराघात है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जायेगा। अमितराज वैद्य ने कहा कि केन्द्र सरकार यदि किसी नौकरी नहीं दे सकती तो धर्म द्वारा स्थापित नियमो के उल्लंघन करने का भी कोई अधिकार सरकार के पास नहीं है.। यदि समय रहते इस निर्णय को वापस न लिया गया। तो इसका विरोध व्यापक तौर पर कोविड को नजरअंदाज करके किया जायेगा। प्रयागराज में सभी सांसदो, विधायकों और प्रतिनिधियों से मिलकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया जायेगा।

Related Articles

Back to top button