Latest

पुलिस के घर लाखों की चोरी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। रामबाग जीआरपी थाना प्रभारी लल्लन यादव के घर से चोरों ने ताला तोड़कर गहने व नगदी समेत अन्य सामान उड़ा दिया। लल्लन यादव ने कर्नलगंज थाने में चोरी की एफ आई आर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि रेलवे कॉलोनी प्रयागराज में वह परिवार के साथ रहते हैं। 22 अप्रैल को उनका पूरा परिवार बलिया चला गया था। इस दौरान कमरे में ताला बंद था। शक है कि स्मैकियों ने ताला तोड़ दिया और कमरे से पत्नी की अंगूठी, चेन, 18000 रुपये, पांच साड़ी और अन्य कीमती सामान उठा ले गए। शादी के मौसम में चोरी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं।

Related Articles

Back to top button