Latest

रानी रेवती देवी 21 स्वर्ण, 6 रजत एवं 2 कांस्य पदक प्राप्त कर सर्वजेता

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के अंतर्गत माधव ज्ञान केंद्र नैनी में चल रही प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर के छात्र 21 स्वर्ण, 6 रजत एवं दो कांस्य पदक प्राप्त कर सर्वजेता रहा। उक्त प्रतियोगिता में माधव संकुल, केशव संकुल, सुल्तानपुर संकुल, प्रतापगढ़ संकुल, काशी संकुल, गाजीपुर संकुल, सोनभद्र संकुल एवं मिर्जापुर संकुल सहित आठ संकुलों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें रानी रेवती देवी के छात्र छात्राओं ने बैडमिंटन, 100 मीटर, 200 मीटर, 300 मीटर ,800 मीटर एवं 1500 मीटर की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक एवं चक्का फेंक में 21 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक एवं 2 कांस्य पदक प्राप्त करके सर्वजेता बना। विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडेय ने छात्र-छात्राओं की सफलता पर सभी को सम्मानित किया। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आप सब पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी सर्वोच्च स्थान बनाते रहे यही मेरी शुभकामना है। विद्यालय के संगीताचार्य मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि बैडमिंटन के अंडर-17 किशोर वर्ग बालक वर्ग में विकास तिवारी, अभय, वीरेंद्र पटेल, शुभम यादव एवं उत्कर्ष गुप्ता ने स्वर्ण पदक तथा अंडर-17 के बालिका वर्ग में आकांक्षा तिवारी, पलक प्रिया एवं दृष्टि पटेल ने स्वर्ण पदक तथा अंडर-19 बालक वर्ग में अभिनव मिश्रा ने स्वर्ण पदक एवं अंडर-19 बालिका वर्ग में कशिश सिंह एवं रिया मौर्या ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार अंडर-17 एथलेटिक्स में मुकेश सिंह ने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक एवं 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, मोहम्मद वसीम ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक, आशीष सिंह ने गोला फेंक में रजत पदक, तनवीर ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक, अंकित यादव ने 1500 मीटर की दौड़ में कांस्य पदक एवं सुहानी सिंह ने गोला फेंक में रजत पदक तथा चक्का फेंक में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर-19 एथलेटिक्स में विष्णु पांडे ने चक्का फेंक में स्वर्ण पदक, आयुष पांडे ने 100 मीटर की दौड़ में रजत पदक एवं लंबी कूद में स्वर्ण पदक, अनुराग कुमार ने 800 मीटर की दौड़ में कांस्य पदक, सपना राय ने 800 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक, 1500 मीटर की दौड़ में रजत पदक, मीनाक्षी कुमारी ने लंबी कूद में स्वर्ण पदक एवं 100 मीटर की दौड़ में भी स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

Related Articles

Back to top button