Latest

श्री दारागंज रामलीला कमेटी नहीं निकली राम बारात, हुआ सीता स्वयंवर

( आनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयाग की अति प्राचीन रामलीला कमेटी श्री दारागंज रामलीला कमेटी के तत्वाधान में चल रही रामलीला की कड़ी में आज निकलने वाली ऐतिहासिक राम बारात ,नहीं निकली।

मीडिया प्रभारी तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया ने बताया की रामलीला सिंगार भवन में ही, औपचारिक रूप से बारात निकाली गई ।लेकिन भव्य सीता स्वयंवर कमेटी के पुरोहित पंडित श्रवण कुमार द्विवेदी और पुजारी संजय पाठक के द्वारा पूरे रीत रस्म और परंपरा के अनुसार सीता स्वयंवर का मंचन कराया गया ।सर्वप्रथम बाराती के रूप में कमेटी के अध्यक्ष कुल्लू यादव महामंत्री जितेंद्र गौड़ कोषाध्यक्ष मुन्ना आजाद उपाध्यक्ष अरविंद पांडे हीरालाल यादव विजय सोनकर मंत्री विक्कू निषाद दिनेश यादव काली संयोजक राहुल यादव प्रचार मंत्री धर्मराज पांडे राजा मिश्रा स्वयंबर स्थल पर पहुंचे जहां मोरी जनकपुरी निवासी कमेटी के संरक्षक मधु चकहा ने सभी पात्रों और बारातियों का स्वागत किया एवं राम सीता विवाह में माता सीता का पांव पूजकर सभी को न्योछावर वा ब्राह्मणों को दक्षिणा भी दिया। इस तरह से भव्य सीता स्वयंवर का मंचन पूरा हुआ ।

Related Articles

Back to top button