समाजिक बुराइयों पर जादू शो में करारा प्रहार, जादू द्वारा नशा मुक्ति का सन्देश दे रहे सिकंदर

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । चंद्रलोक सिनेमा के समीप स्थित राजर्षी टंडन मंडपम इन दिनों मनोरंजन का मुख्य आकर्षण बना हुआ है जहां विख्यात जादूगर सिकंदर का भव्य इन्द्रजाल शो चल रहा है. भरपूर मनोरंजनके साथ साथ यह शो समाज के अनेक समस्याओं पर भी लोगों का ध्यान खिंच रहा है. आज समाज तेजी से नशे की गिरफ्त में जकड़ता जा रहा है जो एक बहुत बड़ी समस्या है। नशे के कारण बढ़ता अपराध ,बिखरता हुआ परिवार और मौत की तरफ से तेजी से बढ़ती जिंदगी ।जादूगर सिकंदर के शो मे नशा मुक्ति का जनसंदेश भी शामिल है। अपने शो में वह एक ऐसा करतब दिखाते हैं जिसमें नशेड़ी युवक युवतियां देखते ही देखते शराब की बोतल में घुसकर अपनी जिंदगी गंवा बैठते हैं । शराब की बोतल शराबियों को ठीक वैसे ही निगल जाता है जैसे मगरमच्छ किसी इंसान या जानवर को निगल जाता है । जादूगर सिकंदर तब बताते हैं की बोतल से यारी का यही दर्दनाक परिणाम होता है, इसलिए नशा से दूर रहें और जो नशे की लपेट में आ चुके हैं उन्हें भी समझा कर बाहर निकाले। यह संदेश दर्शकों को वेहद प्रभावित करता है । कई लोग तो जादू मंच पर दिखे इस दर्दनाक दृश्य को देखकर औऱ संदेश सुनकर उसी समय नशा ना करने की कसम खा लेते हैं। अपने दो घंटे के विश्व स्तरीय लाइव मैजिक शो के दौरान जादूगर सिकंदर और भी कई समाजोपयोगी जनसंदेश बेहद दिलचस्प और प्रभावशाली अंदाज में दिखा रहे हैं जिस पर वो दर्शको से खूब तारीफ और तालियां बटोर रहे हैं। शो की तारीफ हर वो व्यक्ति करता है जो शो देख कर हॉल से बाहर निकलता है।




