आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के पंकज जायसवाल मंत्री/प्रबन्धक निर्वाचित

(अनंत पांडेय)प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज पंकज जायसवाल विश्व की सबसे बड़ी संस्था आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ के मंत्री/प्रबन्धक निर्वाचित हुए। आर्य प्रतिनिधि सभा के उत्तर प्रदेश और
उत्तराखण्ड के 75 जिलों के 2700 डेलीगेट्स ने पंकज जायसवाल को अपना मंत्री निर्विरोध चुना। आर्य प्रतिनिधि सभा के अन्तर्गत पूरे उत्तर प्रदेश में लगभग 3000 (तीन हजार) आर्य समाज और जूनियर हाईस्कूल से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज हैं। श्री जायसवाल प्रयागराज से मंत्री/प्रबन्धक निर्वाचित होने वाले पहले
व्यक्ति हैं। ज्यादातर मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश से चुने जाते है। प्रथम बार पूर्वी उत्तर प्रदेश से पंकज जायसवाल निर्वाचित हुए है। श्री जायसवाल समाज सेवा
और प्रयागराज के आर्य कन्या इण्टर कॉलेज हिन्दी माध्यम, अंग्रेजी माध्यम एवं आर्य
कन्या पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के भी प्रबन्धक हैं। अब उनके निर्देशन में उत्तर प्रदेश के 3000 स्कूल कॉलेज और आर्य समाज की संस्थाएं चलेंगी। सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में जायसवाल के निर्वाचित होने पर हर्ष व्याप्त है कि जिस प्रकार से उन्होंने प्रयागराज के कॉलेजों को उन्नति के शिखर पर लाया है उसी प्रकार अब सम्पूर्ण प्रदेश मे स्कूल कॉलेज की दशा सुधरेगी।


