वार्ड 76 मे लगवाया कोविड वैक्सीनेशन कैम्प दो सौ लोगों ने लगवाया टीका

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बख्शी बाज़ार वार्ड 76 के पार्षद रमीज़ अहसन ने नूरउल्ला रोड कार्यालय पर कोविड वैकसीन को वैक्सिनेशन कैम्प लगवाया जहाँ आज प्रथम दिन लगभग दो सौ लोगों ने निशुल्क कोविड टीका लगवाया।पार्षद रमीज़ अहसन ने कैम्प मे सबसे पहले खुद टीका लगवाया।प्रातः 10 से साँय 4 बजे तक चले कोविड वैक्सीनेशन कैम्प मे बख्शी बाज़ार ,रौशन बाग़ मंसूर पार्क काज़ीगंज अहमदगंज नूर उल्ला रोड ,पुराना गुड़ीया तालाब ,सुल्तानपुर भावा आदि क्षेत्रों के लोगों ने निशुल्क कोविड वैक्सीनेशन कैम्प का लाभ उठाया।रमीज़ अहसन के अनुसार अभी वार्ड 76 के दूसरे क्षेत्रों के मुहल्ले मे छूटे लोगों के लिए जल्द ही एक या दो कैम्प और लगाए जाने की बात कही।पार्षद रमीज़ के साथ राशिद अली ज़ाहिद ,शाने आलम ,साजिद अली ,सोनू यादव शेरु वासिफ आदि वैक्सीनेशन कैम्प को संचालित करवाने मे साथ रहे।



