Latest

सीएम योगी ने किया वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का लोकार्पण,बोले विकास का कोई विकल्प नहीं होता

जनता दर्शन: सुनी फरियादियो की समस्याएं ,किया आश्वस्त

(अनुराग शुक्ला ) गोरखपुर (अनुराग दर्शन समाचार)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुरुवार को सुबह नौकायन क्षेत्र में 45 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का फीता काटकर एवं फलक अनावरण कर लोकार्पण किया। इससे पहले मुख्यमंत्री के कहने पर कालीबाड़ी के महंत ने नारियल तोड़ा। उद्घाटन के माैके पर बड़ी संख्‍या में लोग तथा स्‍थानीय जन प्रतिनिधि मौजूद थे। लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने काम्प्लेक्स भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां से संचालित होने वाली वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। भवन के हाल में एक प्रदर्शनी लगाई गई थी। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविन्द्र मिश्र ने उन्हें वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियों के बारे में बताया। मुख्यमंत्री भवन के प्रथम तल पर भी गए। वहां से निकलकर भवन से ताल तक जाने वाले अंडरपास से होते हुए मुख्यमंत्री रामगढ़ ताल के प्लेटफार्म पर पहुंचे। वहां से हरी झंडी दिखाकर नौका प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने नाव पर सवार होकर रामगढ़ ताल का भ्रमण किया। करीब पांच मिनट ताल में भ्रमण करने के बाद वह फिर वाटर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के पास आये। इस दौरान सांसद रविकिशन, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button