जगतजननी मां की एक झलक पाने के लिए लालायित रहे आँखे

पुष्पांजलि के लिए भक्तों का रेला
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। महाअष्टमी पर कैन्ट स्थित सदर बाजार फुटबॉल ग्राउण्ड में श्री छावनी दुर्गा पूजा पण्डाल में महिला भक्तों की आज अच्छी खासी भीड़ रही। चार दिवसीय दुर्गोत्सव दौरान महाअष्टमी पर सुबह से ही भक्तों का रेला पुष्पांजलि के लिए आना शुरू हो गया था। भक्ति की ऐसी बयार बह रही थी न चहरों पर मास्क न ही हाथों में सैनैटाइजर सिर्फ जगतजननी मां की एक झलक पाने के लिए लालायित रहे।वालिएंटर्स के लाख कोशिशों के बावजूद श्रद्धालुआओं खासकर महिलाओं को समझाने बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
पूजा पण्डाल मां के जयकारों से गुंजायमान रहा। उक्त अवसर पर कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य राजेश राव अवध गौड़ उर्फ लाली,अम्बर जायसवाल, दिलशाद भाई, राहुल सक्सेना,शुभम गुप्ता, अतुल कनौजिया श्याम जी गौड़,सुनील दास, हर्षित उक आशय की जानकारी कमेटी मीडिया प्रभारी राजेश सोनकर ने दी बताया आदि लोग उपस्थित रहे।




