कीडगंज मे दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी और मृतक परिवार को 50 लाख और घायलों को 25-25 लाख मुआवजा की सपा ने की मांग

प्रयागराज (अनुराग दशम समाचार )। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन के नेत्रित्व मे कीडगंज बीच वाली सड़क पर ब्रहस्पतवार को दिन दहाड़े गोली बारी से घायल व मृतक परिजनो से मिल कर जहाँ संवेदना जताई वहीं शासन और प्रशासन से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और मृतक परिवार को 50 लाख और घायलों को 25-25 लाख रुपये मुआवज़ा देने की मांग की।घटना पर रोष जताते हुए इफ्तेखार हुसैन ने कहा योगी सरकार मे गुण्डो और मवालियों को शासन सत्ता के सहयोआत्मक रवैये के कारण ही इतना दुस्साहस बढ़ गया है की दिन दहाड़े और आम जन की भीड़ के बीच खुलेआम गोलियों की बौछार कर दो क़दम की दूरी पर थाना होने के बाद भी खुली चुनौती पेश कर दी।रवीन्द्र यादव ने घटना की उच्चस्तरीय जाँच और दोशियों को सज़ा के साथ योगी सरकार पर प्रदेश का बंटाधार करने और झूठी बात कहने वाला मुख्यमंत्री बताया।कहा योगी जी झूठ बोलते हैं की उनकी सरकार मे माफिया या तो जेल मे हैं या प्रदेश छोड़ कर दूसरे प्रदेश चले गए हैं।प्रतिनिधिमंडल में इफ्तेखार हुसैन ,रवीन्द्र यादव ,महेन्द्र निषाद ,जयभारत यादव ,आकिब जावेद खान ,करन यादव ,सोनू पासी ,शिव बाबू बिन्द आदि शामिल रहे।



