Latest

और उसने पुलिस के सामने ही लड़के को दो टुकड़ो मे काट डाला

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारी भीड़ और पुलिस के सामने ही उसने एक लड़के को और लड़की को दो मे काट डाला और सभी तमाशा देखते रहे।हां ये बिल्कुल सही खबर है, पर है जादुई। दरअसल ये हैरान कर देने वाली बात संगम नगरी के चंद्रलोक सिनेमा के पास अवस्थित राजर्षी टंडन मंडपम की है जहां इन दिनो विश्व विख्यात जादूगर सिकंदरका शो चल रहा है। शुक्रवार को भारी भीड़ के साथ चल रहे जादू शो मे रहस्य रोमांच और हास्य के करतब दिखाते दिखाते जादूगर सिकंदर ने जब थ्रिलर करतब शुरु किए तो दर्शक हैरान रह गये। जादूगर ने एक लड़के को सबके सामने मंच पर बुलाकर बिजली के लेज़र से दो टुकड़ो में काट डाला। पल भर के लिये हाल में सन्नाटा छा गया। हैरान करने वाली बात ये थी कि किसी ने विरोध तक नही किया और पुलिस वाले भी मूक दर्शक बने रहे। इतना ही नहीं इसके थोड़ी ही देर बाद फिर से जादूगर ने एक लडकी को भी दो टुकडो में अलग अलग कर दिया फिर भी सब चुपचाप देखते रहे। बहुतो को यकीन ही नहीं हो रहा था कि यह सच है या कोई थ्रीलर सपना था पर जब जादूगर ने दोनों को फिर से जोड दिया तो हॉल तालियों की गडगडाहट से गूॅज उठा।

Related Articles

Back to top button