अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। करेली पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया। थाना प्रभारी बृजेश सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक कौशलेंद्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक अनिल बर्मा एव चंद्रभानु, कॉन्स्टेबल सुधीर कुमार यादव, तेजपाल सिंह, शशिभूषण चौधरी, गुलाब सिंह एवं महिला कांस्टेबल गीतांजलि सिंह के साथ अपराधियो की धरपकड़ के लिए गश्त पर निकले थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि बक्सी मोढ़ा में कुछ लोग अवैध शराब की बिक्री करने वाले है। सूचना पर पुलिस फोर्स ने गांव में दबिस देकर अवैध शराब बेचने वाले गोर निषाद पुत्र राम सुख व भयान निषाद पुत्र शिव दर्शन को गिरफ्तार करके इनके पास से 50 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब 2 अदद टीन के कनस्तर नलकी लगी हुई, 2 अदद कांच की बोतल और 4 अदद प्लास्टिक के डिब्बे बरामद हुए है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया।
इसी क्रम में बिसौना रोड पर रेलवे लाइन के पास से लखन निषाद पुत्र शिवदर्शन को 20 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया।



