वाईएमसीए ने जीता उद्घाटन मुकाबला

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । लक्ष्य यादव के अर्धशतक (74 रन, 67 गेंद, आठ चौके, एक छक्का एवं एक विकेट) की बदौलत वाईएमसीए स्कूल एंड कॉलेज ने मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज को 99 रन से हराकर त्रिकोणीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया। वाईएमसीए ने अपने मैदान पर शनिवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में टॉस हारकर 30 ओवर में 187 रन (लक्ष्य यादव 74, शुभ पाल 27, अली अब्बास 3/32, हुजैफा 2/41) बनाये। जवाब में एमआईसी की टीम 30 ओवर में 88 रन (मो. अशर 18, शादान रिज़वी 14, तत्व सिंह 3/16, पीयूष 2/18, लक्ष्य यादव 1/04) ही बना सकी। प्रतियोगिता का उद्घाटन यूपी स्कूल टीम के चयनकर्ता हसबीन अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। क्रिकेट कोच अनुज त्यागी ने उनका स्वागत किया।
*स्पोर्ट्स पॉइंट सेमीफाइनल में*
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । स्पोर्ट्स पॉइंट ने आर्य शौर्य क्लब को 116 रन से हराकर राजा भैया जनसत्ता कप अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। देव स्पोर्ट्स अकादमी मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में स्पोर्ट्स पॉइंट ने 30 ओवर में 215 रन (आकाश राय 59, अश्वनी 44, अंकुर सरोज 32, विकास 25, जितेंद्र, विनय व घंशु दो-दो विकेट) बनाये।
जवाब में आर्य शौर्य की टीम 21.3 ओवर में 99 रन (मनीष 19, पीयूष 14, शिवा सिंह 3/16, अमन अली व अभिषेक तिवारी दो-दो विकेट) पर सिमट गई।




