नए साल का जश्न जसंग मना कर आनंदित हुए शहरवासी

जादू के नए नए करतब दिखा नए साल में छा गए जादूगर सिकंदर
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नए साल के मौके पर सुपर स्टार जादूगर सिकंदर का जबरदस्त क्रेज दिखा । साल के पहले दिन को यादगार बनाने के लिए सुबह से ही लोग राजर्षी टंडन मंडपम मे जुटने लगे और देखते ही देखते शो हाउसफुल। जादूगर सिकंदर ने भी दर्शको को नए नए करतब दिखा कर रोमांच और आनंद से भर कर खूब तालियां बटोरी। हर जादुई करतब के बाद हैप्पी न्यू इयर और तालियों की गड़गाहट से प्रेक्षागृह गूंजता रहा। दो घंटे के रहस्य रोमांच सनसनी और हास्य भरे शो में पचासों तरह के वैसे करिश्में शामिल थे । जो यहां के दर्शको ने पहले कभी नहीं देखा होगा। लेज़र द्वारा एक लडकी को काट कर जोड़ने से लेकर सदियों पूर्व विलुप्त हो चुके डायनासोर को मंच पर देख कर लोगो को ऐसा लग रहा था । कि वो हॉलीवुड की जुरासिक पार्क फिल्म में देखे डायनासोर को हकीकत में मंच पर देख रहे हो। वही जादूगर सिकंदर के शो में थ्रिल एक्शन और सस्पेंस भरे रोमांचित करने वाले करतब तो है ही, साथ मे हास्य का भी भरपूर मिश्रण शमिल है। सलीम अनारकली पर आधारित उनका मैजिकल एक्ट ऐसा है कि लोगो के ठहाके हॉल में गूंजने लगते हैं। सम्पूर्ण पारिवारिक शो में सभी उम्र के दर्शको के भरपूर मनोरंजन होने के कारण शो में महिला दर्शको की भी अच्छी संख्या देखी जा रही है। आज अनुराग दर्शन की टीम को शो के प्रबंधक रुद्र प्रताप सिंह और पी आर ओ मदन भारती ने बताया कि प्रयागराज में उनके शो को दर्शको द्वारा खूब सराहा जा रहा है और नए साल में कई नए करतब शामिल कर हमने भी दर्शको के मनोरंजन का पूरा ख्याल रखा है। रोजाना तीन शो 1 बजे 3:30 बजे और 6 बजे से ही पूर्ववत हुआ करेगा और लोग हॉल पर आकर प्रीमियम रॉयल गोल्ड और सिल्वर श्रेणी की टिकट सुबह 11 बजे के बाद एडवांस मे भी ले सकते हैं। जबकि सामान्य श्रेणी की टिकट शो से एक घंटा पहले उपलब्ध होगा। सिकंदर जादूगर के पोस्टर प्रयागराज के हर एक गलियों में दिखने लगे हैं विश्व विख्यात जादूगर ओपी शर्मा के बाद प्रयागराज में पहली बार सिकंदर जादूगर का जादू प्रयागराज वासियों में छाने लगा है।


