हर जरूरतमंद की मदद करना आवश्यक: अम्माद

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दशम समाचार )। कड़कड़ाती ठंड और ठिठुरते लोगों को अपना दल एस युवा मंच के राष्ट्रीय सचिव अम्माद हसन उर्फ अमन नीवां ने एक उम्मीद का दीपक शुक्रवार की रात अपने क्षेत्र के लोगों को दिखाया है। ठंड के इस मौसम में बदलते साल के साथ एक बदलाव अम्माद हसन ने लाने की कोशिश जनवरी और नव वर्ष की शुरुआत एक नई पहल के साथ की। इस कड़कड़ाती ठंड में जहां लोगों के होंठ कांपते हुए और जीवन आग की लपटों के किनारे हाथ सेंकते हुए गुजरता है और खुले आसमान के नीचे सुबह का इंतजार करते हुए जरूरतमंद लोग सूरज की किरणों का इंतजार करते हैं। ऐसे में अम्माद हसन ने कानपुर से लौटने पर शुक्रवार की रात क्षेत्र के अलग अलग इलाकों में प्रभावित लोगों में कम्बल वितरित करके उनकी उम्मीदों को एक सहारा देने का काम किया। अम्माद ने बताया कि जिस ठंड में लोग अपनी रजाई से हाथ पैर निकालने से कतराते हैं, ऐसे में वह लोग जिन्हें एक छत भी नसीब नहीं है उनको कम से कम ठंड से बचने के लिए कुछ ना कुछ गर्म कपड़ों ओढ़ने के कम्बल इत्यादि की आवश्यकता है। उस आवश्यकता की पूर्ति के लिए एक कदम मेरी ओर से उठ रहा है। उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि लोगों के लिए वह गर्म कपड़े जो उनके उपयोग में नहीं है, उनको लाएं और जरूरतमंद लोगों में बांट दें। इस मौके पर गोलू पाल, हर्ष यादव, दानिश खान, साहिल खान, नीरज, इमरान, शुभम, अजीत राणा यादव आदि लोग उपस्थित रहे।




