हमारा लक्ष्य जागृत हिंदू संस्कार युक्त हिंदू भयमुक्त हिंदू जिससे धर्म की रक्षा हो- गजेंद्र

गुलामी कालखंड के दोस को समाप्त करने का कार्य संगठन द्वारा किया जा रहा है- मुकेश कुमार
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत माघ मेला शिविर परेड ग्राउंड में काशी प्रांत बैठक एक 2 जनवरी को अंतिम सत्र में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र ने कहा हिंदू समाज के जागरण के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं को सामाजिक समरसता एवं धर्म प्रसार का कार्य विस्तार की योजना बनानी है आत्मनिर्भर भारत बनाने में हमारी क्या भूमिका है इसको हमें सोचना है गोरक्षा गौ संवर्धन पर भी हमें हिंदू समाज को जागृत करना है जिससे पुरुषार्थ जागरण भी होगा आगे आने वाले दिनों में सशक्त हिंदू समाज के लिए अनेक त्रिशूल दीक्षा के कार्यक्रम होंगे हमारे इतने दिनों की साधना का फल है की 1 जनवरी को 8 घंटे में श्री राम जन्म भूमि का दर्शन 120000 लोगों ने किया 24 घंटे में काशी विश्वनाथ में 500000 लोग दर्शन कर रहे हैं 20,000 से अधिक बच्चे ऑस्ट्रेलिया में सरकार द्वारा भारतीय शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जिसका जिम्मा ऑस्ट्रेलिया सरकार ने विश्व हिंदू परिषद को दिया है हमारा लक्ष्य जागृत हिंदू संस्कार युक्त हिंदू भयमुक्त हिंदू जिससे धर्म की रक्षा हो ।
प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने कहा कि काशी प्रांत में समरसता के लिए अनेक गोष्ठियों एवं सेवा के अनेक प्रकल्प चलाए जाएंगे गुलामी कालखंड के दोस को समाप्त करने का कार्य संगठन द्वारा किया जा रहा है बस्ता प्रेरक एवं संस्कार शाला भी चलाए जाएंगे शिविर में 11:00 12 जनवरी को विस्तारक वर्ग 16 17 18 जनवरी को सेवा को लेकर 21 22 को दुर्गा वाहिनी 29 30 बजरंग दल कार्यकर्ता सम्मेलन 2 फरवरी मार्गदर्शक मंडल की बैठक 3 फरवरी संत सम्मेलन 4,5,6 फरवरी धर्म प्रसार वर्ग बैठक में प्रमुख रूप से प्रांत उपाध्यक्ष विमल प्रकाश सुरेश अग्रवाल विनोद अग्रवाल विपिन कुमार गुप्ता मोहनलाल पटेल दिवाकर नाथ त्रिपाठी महेश सिंह अमित पाठक सत्य प्रताप कमला मिश्रा दिव्या सिंह प्रतिभा सिंह रीता सिंह पूनम पांडे लाल प्रताप आदि उपस्थित रहे ।




