Latest

संत कालीचरण जी को दोषमुक्त करते हुए नहीं रिहा किया जाता तो राष्ट्रीय हिंदू संगठन देशव्यापी करेगा आंदोलन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज जिलाधिकारी कार्यालय में संत कालीचरण की अवैधानिक गिरफ्तारी के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर राष्ट्रीय हिंदू संगठन ने सरकार को आगाह किया कि “संतो का अपमान नहीं सहेगा हिंदू समाज” एवं सरकार को चेतावनी दी गई कि अगर संत कालीचरण जी को तत्काल प्रभाव से दोषमुक्त करते हुए नहीं रिहा किया जाता तो राष्ट्रीय हिंदू संगठन एक देशव्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा !! इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सतेंद्र दुबे ने कहा कि संत कालीचरण जी ने हिंदू हितों एवं देशहित की बात की है पूरा हिंदू समाज उनके व उनके बयान के साथ खड़ा है इस अवसर पर प्रमुख रूप से संगठन मंत्री चंद्रिका पाण्डेय, आदर्श सिंह, अभयानंद मिश्र ,श्यामल तिवारी, अभय प्रताप सिंह, अमित सिंह, कृष्णा केशरवानी, आकाश दुबे, विशाल सिंह चन्देल, रुपेश विश्वकर्मा, शुभम केशरवानी, मनीष कुमार झा, अम्बरीश पाण्डेय, शशि भूषण त्रिपाठी, नीरज कुमार, सदा कान्त, दिव्या कान्त, निखिल मिश्रा, ऋषभ शुक्ला, उष्मा मिश्रा आदि सौकड़ो की संख्या मे हिन्दू सैनिक उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button