नववर्ष पर आरक्षण की आवाज़ उठी

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अग्रहरि वैश्य समाज जिला इकाई द्वारा स्वास्तिक भवन में नववर्ष 2022 का आगाज़ जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया
जिसमें सभी स्वजातीय लोगों को आगामी वर्ष के लिए सुख समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए पदाधिकारियों ने सरकार से अग्रहरि समाज के अनुपात के आधार पर आरक्षण की मांग बुलन्द की गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विदुप अग्रहरि ने कहा कि अग्रहरि समाज एक पिछड़ी जातियों एक है जिसके उत्थान के लिए उसे आरक्षण मिलना चाहिए किन्तु अभी तक किसी भी सरकार ने इधर ध्यान नहीं दिया है लेकिन अब समय आ गया है कि सरकार अन्य जातियों की तरह अग्रहरि समाज को भी आरक्षण उसके अनुपात के आधार पर देकर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करे
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री गुलाब अग्रहरि रामसखा अग्रहरि शंकर लाल अग्रहरि श्याम बाबू अग्रहरि विशाल अग्रहरि मनीष अग्रहरि विनय विकास प्रमोद अजय सुनील साक्षी खुशबु आरती कृष्णा सोनी राजेश संदीप संजय संजीव शरद पिंटू रश्मि आदि शामिल रहे।




