Latest
लखीमपुर के शहीद किसानो की स्मृति मे पूर्व सैनिकों ने जलाई कैण्डिल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सपा मुखिया अखिलेश यादव के आहृवान पर प्रत्येक माह की तीन तारीख को लखीमपुर खीरी मे किसानो को गाड़ी से कुचलने की घटना पर आज समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ ने मृत किसानो की समृति मे कैण्डील जला कर श्रद्धांजलि अर्पित की।फाफामऊ मे सैनिक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष शिव बाबू यादव के साथ दर्जनो सैनिकों ने अन्नदाताओं की शहादत को नमन किया।कैण्डिल जला कर श्रद्धांजलि देने वालों मेंमहेश चन्द्र ,लालजी यादव ,सुधाशंकर मिश्रा ,सर्वजीत ,एस बी सिंह ,रविनाथ पाल ,विनोद कुमार सिंह ,संतोष यादव ,राम सुन्दर यादव ,प्रयागराज यादव ,संदीप पाल ,गुलाब यादव ,बृजेश ,मानिक चन्द्र ,सत्यनारायण लल्लन ,अशोक कुमार पाण्डेय ,श्रीराम यादव ,राकेश यादव ,मन्ना राम निषाद आदि पूर्व सैनिक शामिल रहे।


