Latest

मुख्यमंत्री और भगवान श्रीराम पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर शाम जमकर हुआ बवाल

विश्वविद्यालय के मुस्लिम बोर्डिंग हास्टल और हालैंड हाल हास्टल के छात्र आमने-सामने

मुस्लिम हास्टल के कतिपय छात्रों ने पुलिस से झड़प के साथ ही किया पथराव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भगवान श्रीराम पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर सोमवार शाम जमकर बवाल हुआ। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम बोर्डिंग हास्टल और हालैंड हाल हास्टल के छात्र आमने-सामने आ गए। मुस्लिम हास्टल के कतिपय छात्रों ने पुलिस से झड़प के साथ ही पथराव किया गया। मारपीट में शरीफ और शनि नामक दो छात्र घायल हो गए। पुलिस और विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने किसी तरह माहौल को शांत कराया। छात्रों में व्याप्त तनाव को देखते हुए हास्टल में पुलिस तैनात कर दी गई है।कर्नलगंज थाना क्षेत्र में साइंस फैकल्टी गेट के पास विप्लव लाइब्रेरी है। बताया जाता है कि सोमवार शाम वहां मुस्लिम हास्टल का अंत:वासी शरीफ और कटरा का छात्र शनि भृगुवंशी पढ़ने गए थे। इसी दौरान उनके बीच किसी को लेकर विवाद हो गया। आरोप है शरीफ और उसके कुछ साथियों ने पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और फिर भगवान राम पर अशोभनीय टिप्पणी की। ऐतराज जताने पर छात्रों ने शनि की पिटाई कर दी। इससे वह जख्मी हो गया। साथी छात्रों को पता चलते ही वहां हालैंड हाल, हिंदू और जीएन झा हास्टल के तमाम छात्र पहुंच गए। फिर उन्होंने मुस्लिम हास्टल पहुंचकर अरफात समेत अन्य से मारपीट की। इसके बाद मुस्लिम बोर्डिंग के कतिपय छात्र साइंस फैकल्टी पहुंचकर मारपीट की। देखते ही देखते दोनों तरफ से सैकड़ों छात्र जमा हो गए। खबर पाते ही पुलिस मुस्लिम बोर्डिंग हास्टल पहुंची तो वहां पहले से मौजूद दूसरे हास्टल के कुछ छात्रों के बीच दोबारा झगड़ा हुआ। इस पर दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर बाद सीओ व इंस्पेक्टर ने हास्टल में घुसकर जानकारी जुटानी चाही तो तमाम छात्र उनसे भिड़ गए और झड़प करने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों ने कुछ छात्रों को पकड़ लिया और पीटते हुए किनारे बैठा दिया। बवाल पर एसपी सिटी, एसपी क्राइम, चीफ प्राक्टर समेत कई थाने की फोर्स मौके पहुंची और स्थिति को संभाला।

Related Articles

Back to top button