Latest
व्यापारी की हत्यारो को अभी तक ना पकड़ने से नाराज व्यापारियों ने सड़कों पर निकाला जुलूस

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । भाजपा विधायक संजय गुप्ता के रिश्तेदार राजन गुप्ता की हत्या से आक्रोशित व्यापारी सोमवार को सड़क पर उतर आए। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से व्यापारियों ने कीडगंज में पीड़ित परिवार के घर से लेकर पूरे बाजार में मार्च किया। हत्यारे को फांसी देने और इंसाफ की मांग करते हुए व्यापारी पुलिस बूथ तक पहुंचे। व्यापारियों ने कहा कि अगर 48 घंटे के अंदर पुलिस हत्यारोपितों को गिरफ्तार नहीं करती तो व्यापारी सड़क पर उतर कर जाम लगाने के लिए बाध्य होंगे। पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। एक दिन के लिए दुकानें भी बंद कराई जाएंगी। आरोप लगाया कि सरेशाम गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।



