Latest

कीडगंज पुलिस ने छापामारी करके सिपाही विमलेश पांडेय और उसके साथी सतीश को किया गिरफ्तार

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । भाजपा विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या करने वाले इनामी सिपाही और उसके साथी को कीडगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य नामजद आरोपियों को भी पकड़े जाने की सूचना है। जल्द ही उन्हें कोर्ट के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कीडगंज के व्यापारियों ने सड़क जाम करके आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। बता दें कि कीडगंज निवासी चार्ट विक्रेता संदीप और उसके भाई राजन गुप्ता समेत चार लोगों को बीते गुरुवार शाम को आबकारी से निलंबित सिपाही विमलेश पांडेय ने गोली मार दी थी। सिर में गोली लगने से जख्मी राजन की स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मामले में कीडगंज पुलिस ने सिपाही विमलेश पांडेय उसके साथी सतीश समेत चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों के फरार होने के बाद कीडगंज पुलिस ने चारों पर 25 -25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। मंगलवार को कीडगंज पुलिस ने छापामारी करके सिपाही विमलेश पांडेय और उसके साथी सतीश को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button