डॉ कफ़ील की रिहाई को लेकर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश की जर्जर क़ानून व्यवस्था अपराधियों को सरकारी संरक्षण भृष्टाचारी योगी सरकार ने सीएए के नाम पर डॉ कफ़ील को जिसतरह जेल में बन्द करके प्रताड़ित कर रही है कांग्रेस पार्टी अब इस मुद्दे को जनता के बीच जा कर हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से डॉ कफ़ील को न्याय दिलाने का काम करेगी !
कांग्रेस अल्पसंख्यक महानगर अध्यक्ष अरशद अली ने गुरुवार को बताया कि कांग्रेस की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी और अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम के आह्वान पर प्रदेश भर के सभी कार्यकर्ता डॉ कफ़ील की रिहाई को लेकर जनता दरबार में जायेंगे हस्ताक्षर अभियान माध्यम से डॉ कफ़ील को न्याय दिलाने का काम करेंगे जो को 22 अगस्त तक जारी रहेगा वहीं पीसीसी सदस्य फुजैल हाशमी ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश भर में इस समय अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है अपराधियों पर चल रहे अपराध के संगीन मुक़दमें वापस लिये जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर पढ़े लिखे दयावान डॉ कफ़ील पर सीएए के नाम पर 29 जनवरी से मथुरा जेल में बंद करके उनको प्रताड़ित किया जा रहा है जिसे कांग्रेस पार्टी अब सहन करने वाली नहीं है ! वहीं पूर्व शहर उपाध्याय मोहम्मद असलम ने प्रदेश सरकार पर यह भी आरोप लगाते हुए कहा कि दरअसल उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के नकारापन के चलते अगस्त 2017 गोरखपुर के बीआरडी हॉस्पिटल में मासूम बच्चों की ऑक्सीजन की कमी से हो रही मौतों में डॉ कफ़ील एक मसीहा बन कर उभरे थे जिससे चौतरफ़ा उनकी तारीफ़ें हो रहीं थीं और योगी आदित्यनाथ सरकार की किरकिरी होगई थी जिसका बदला योगी सरकार डॉ कफ़ील से सीएए के नाम पर निकाल रही है, कोंग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण घर घर जा कर हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से डॉ कफ़ील को न्याय दिलाकर ही दम लेंगें !!
इस मौके पर अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष साबिर फरीदी परवेज़ सिद्दीकी शेख़ आलमगीर नफीस कुरेशी मो मुतकिन्न मो रियाज़ फैज इलाहबादी अब्दुल हामिद मो अली आदि उपस्थित थे।



