Latest

मेडिकल प्रमाण पत्र के लिए करानी होगी पांच जांचें

प्रयागराज। 69,000 सहायक शिक्षक भर्ती की मेरिट में नाम आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में चयनित अभ्यर्थियों को मेडिकल प्रमाण पत्र के लिए पांच तरह की जांच करानी होगी। स्वास्थ विभाग की ओर से फिटनेस प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही उन्हें ज्वाइन कराया जाएगा।


चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद सीएमओ कार्यालय से मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाना होगा। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद इन्हें मेडिकल बोर्ड में प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना होगा।

कॉल्विन अस्पताल में उन्हें टीएलसी, डीएलसी, ईएसआर व हीमोग्लोबिन की जांच करानी होगी। इसके अलावा उनकी आंखों की जांच भी होगी। रिपोर्ट मिलने के बाद उसे सीएमओ कार्यालय स्थित मेडिकल बोर्ड में जमा करना पड़ेगा। तब जाकर उन्हें प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

चयनित महिला अभ्यर्थियों को इसके अलावा प्रेग्नेंसी टेस्ट भी कराना होगा। मेडिकल प्रमाण पत्र के लिए उन्हें 12 रुपये फीस जमा करनी होगी।

Related Articles

Back to top button