Latest
आम आदमी पार्टी की जीत सुनिश्चित: डॉ अल्ताफ

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के लोग बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। जनप्रतिनिधियों ने कभी उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। आम आदमी पार्टी शहर दक्षिणी की समस्याओं पर घोषणा पत्र जारी करेगी। जनता अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल को पसंद करती है उत्तर प्रदेश में भी पार्टी जीतेगी शहर दक्षिणी से उनकी जीत सुनिश्चित है। यह बातें आम आदमी पार्टी के सर दक्षिणी विधानसभा से प्रत्याशी डॉ अल्ताफ अहमद ने पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा विकास के मामले में सरकार के द्वारा जो दावे किए जा रहे हैं वह गलत हैं।



