
इलाहाबाद । जमुनापार यूपी बोर्ड के परीक्षा के दौरान छात्रों को नकल करा रहे गिरोह का एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।

एसटीएफ की इस कार्रवाई के बाद समूचे प्रदेश में हड़कम्प है। मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ ने

आज जमुनापार में नैनी क्षेत्र में कॉलेज में नकल करा रहे हो गिरोह को छापा मार के पकड़ा ।
छापेमारी में प्राचार्य SP व दो टीचर अनिल तिवारी तथा आर मिश्रा को रंगे हाथ एसटीएफ के अधिकारियों ने पकड़ा ।

एसटीएफ द्वारा थाना नैनी में मुकदमा पंजीकृत किया गया। जांच चल रही है गौरतलब है कि यूपी में बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल को लेकर सक्रिय माफिया की खबर अनुराग दर्शन ने पहले ही दी थी।



