गंगा पार अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का गठन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की गंगा पार में आवश्यक बैठक में गंगा पार अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी एवं महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल ने सभी नवनियुक्त मनोनीत पदाधिकारियों को माला पहनाकर एवं मनोनयन पत्र प्रदान किया। गंगापार जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद केसरवानी पप्पू भैया आर पी एसोसिएट,महामंत्री लाल चंद्र केसरवानी ,कोषाध्यक्ष सुमित केसरवानी ,उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता पिंटू ,विधि सलाहकार, आशीष प्रजापति ,उपेंद्र नाथ सिंह मंत्री रमेश कुमार गुप्ता प्रधान बहादुरपुर की घोषणा की गई ।
जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी ने सभी व्यापारियों को शुभकामनाएं दी और व्यापारी हितों की लड़ाई के लिए सदैव तत्पर रहने का आग्रह किया। लालू मित्तल ने नए संगठन के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त की और संगठन को मजबूती मिलेगी ऐसी आशा की।कार्यक्रम में मंत्री आलोक कनौजिया उपाध्यक्ष ,मनोज दुबे उपाध्यक्ष ,रवि शर्मा मंत्री, विशाल अरोड़ा आदि अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।




