Latest

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने विकास की गंगा बहाई- रीता बहुगुणा जोशी

बुनकर व व्यापारियों ने अपने सुझाव मत पेटी में डालें

( अनुराग शुक्ला ) मऊ ( अनुराग दर्शन समाचार ) । गुरूवार को बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने नगर स्थित एक पैलेस में बुनकर व छोटे बड़े व्यापार मंडलों के अध्यक्षों व सदस्यों के साथ की वार्ता। बताते चलें कि आगामी चुनाव में सभी पार्टियां अपनी अपनी मेनिफेस्टो तैयार करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में सुझाव पेटिका में बुनकर व उद्योग वर्ग के साथ युवाओं के सुझाव को लेते हुए रीता बहुगुणा जोशी ने चुनाव के मेनिफेस्टो की तैयारी बताया। इसमें मऊ जनपद के विभिन्न वर्गों के पदाधिकारी के साथ ज्यादा तादात में बुनकर तबके के लोग भी उपस्थित रहे। जिसमें लोगों ने मऊ जिले के सर्वांगीण विकास के लिए अपने अपने सुझाव मत पेटी में डालें और सांसद महोदय से निवेदन भी किया मुख्य बातें बिजली समस्या वह बिजली विभाग के निचले स्तरों के क्लर्क व बाबू जैसे पद पर आसीन अधिकारियों के समय-समय पर तबादले और मऊ जिले में महिला बुनकरों के लिए योजना मऊ जिले के दोनों कारखानों के जमीन को औद्योगिक क्षेत्र भूमि आवंटन के लिए तैयार करना व समय-समय पर बुनकर महिला के साथ साथ युवाओं के लिए इंटर के बाद मऊ में अन्य शैक्षिक संस्थाएं जैसे इंजीनियरिंग कॉलेज मेडिकल कॉलेज लॉ कॉलेज और भी बहुत सारे कॉलेज के लिए युवाओं ने सुझाव दिया और सभी प्रतिनिधि अपनी अपनी बात को सांसद के सामने रखा। रीता बहुगुणा जोशी ने जिक्र करते हुए कहा कि वह अपने करियर में 12 चुनाव लड़ चुकी है जबकि परिवार की तरफ से 32 वां चुनाव लड़ा इसके अलावा मऊ को स्वतंत्रता सेनानियों के साथ-साथ अन्य क्षेत्र में भी स्थान मिला और जब से वाराणसी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गोरखपुर के नेता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास की गंगा बहाई तब से मऊ इकोनवी के मामले में आगे निकलता गया। इसके साथ साथ अटल ग्राम विद्यालय का भी जिक्र किया बाकी सभी विपक्षी पार्टियों पर हमला करते हुए बोला कि अन्य पार्टियां केवल घोषणा पत्र बनाती हैं और उसे घोषणा तक ही रहने देती हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी घोषणा पत्र को संकल्प पत्र मानकर अपने सारे संकल्पों को पूरा करती है। वही विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष भानु प्रकाश पांडे व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने श्री राम दरबार के चित्र का भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला महिला महामंत्री नूपुर अग्रवाल, सुनील यादव, पूर्व मंत्री उत्पल राय, राजा आनंद ज्योति सिंह, क्षेत्रीय क्षेत्रीय महामंत्री गोरखपुर के साथ अन्य भाजपा के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में व्यापार मंडल प्रोग्रेसिव सोसायटी लघु उद्योग भारती बुनकर वाहिनी अल्पसंख्यक मोर्चा पावर लघु उद्योग मंडल प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button