Latest

सेवा, शुचिता ,स्वच्छता और विकास भाजपा का लक्ष्य- गणेश केसरवानी

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा पोस्ट कोविड- हेल्प सेंटर का हुआ शुभारंभ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर कार्यालय सिविल लाइन में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा पोस्ट कोविड-हेल्प सेंटर का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के माध्यम से सेवा ही संगठन की अवधारणा को लेकर प्रसिद्ध एवं अनुभवी डॉक्टरों की टीम के द्वारा लोगों को कोरोना संक्रमण एवं अन्य रोगों के इलाज के प्रति सही सलाह , सेवा एवं सुविधाएं प्रदान की जाएगी और कहा की सेवा , शुचिता, स्वच्छता और विकास भाजपा का लक्ष्य है जिसे लेकर भाजपा एवं भाजपा की सरकार पूर्ण रूप से समर्पित है और आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी महानगर के सभी स्वास्थ्य सेंटरों को बेहतर एवं सुविधा पूर्ण बनाने के लिए गोद ले रही है जिससे कि आम लोगों को क्षेत्र स्तर पर ही सही इलाज प्राप्त हो सके एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा वार्ड स्तर पर टीकाकरण जन जागरूकता अभियान के द्वारा टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन एवं टीकाकरण केंद्रों में लोगों के सहयोग के लिए शिविर लगाया जाएगा। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि पोस्ट कोविड- हेल्प सेंटर के प्रभारी देवेश सिंह संयोजक डॉ सुशील सिन्हा एवं सहसंयोजक डॉक्टर के के पांडे जी होंगे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुंज बिहारी मिश्रा, पार्षद किरन जायसवाल,वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी सत्या जायसवाल आदि रहे।

Related Articles

Back to top button