Latest

हावड़ा, मुम्बई, अहमदाबाद की विशेष ट्रेन, यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने की पहल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। 09421/ 09422 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 11 अप्रैल से चलाई जाएगी। अहमदाबाद से प्रत्येक रविवार का रात 09:50 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन रात 08:20 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। तीसरे दिन सुबह 03:50 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में 13 अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार को सुबह 10:15 बजे चलकर शाम 06:40 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और सात बजे प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन शाम 05:45 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
06359/ 06360 एर्नाकुलम-पटना-एर्नाकुलम साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष एक मई से प्रत्येक शनिवार को एर्नाकुलम से रात 11:55 बजे चलेगी। तीसरे दिन रात 10:10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 06:30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में पटना से चार मई से प्रत्येक मंगलवार को शाम 04:30 बजे चलेगी। रात 12:10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और तीसरे दिन रात 09:40 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी।
01067/ 01068 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-फैजाबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनल सुपरफास्ट (सप्ताह में दो दिन) 14 अप्रैल से प्रत्येक बुधवार व शनिवार से एलटीटी से सुबह 06:00 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन 03:50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और रात 08:55 बजे फैजाबाद पहुंचेगी। वापसी में 15 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार व रविवार को फैजाबाद से दोपहर 01:30 बजे चलेगी। शाम 06:25 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और अगले दिन शाम 04:05 बजे एलटीटी पहुंचेगी।
02937/ 02938 गांधीधाम-हावड़ा-गांधीधाम साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष 10 अप्रैल से प्रत्येक शनिवार को गांधीधाम से शाम 06 बजे चलकर अगले दिन रात 10:05 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और उसके अगले दिन दोपहर 12:55 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में 12 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार को हावड़ा से रात 11 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 11:30 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी और पांच मिनट बाद प्रस्थान करेगी। तीसरे दिन दोपहर 02:55 बजे गांधीधाम पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button