Latest

अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्र की मौत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। नैनी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से स्कूटी सवार छात्र की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शनिवार को विधिक कार्रवाई की।
कीडगंज थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी कार्तिकेय गुप्ता उर्फ वैभव गुप्ता (21) अकेला भाई और एक बहन हैं। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। शुक्रवार रात स्कूटी से नैनी गया था। वापस लौटते समय नैनी में किसी वाहन की टक्कर लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे उपचार के लिए स्वरुप रानी नेहरू ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे। परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके शनिवार को विधिक कार्रवाई की।

Related Articles

Back to top button