Latest

महंगाई को लेकर आंदोलन करते कांग्रेसी गिरफ्तार, करछना थाने में निरुद्ध

( अनन्त पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भीषण महंगाई को लेकर कांग्रेस के 7 से 17 जुलाई के राज्य व्यापी 10 दिनी आंदोलन के तहत नये नैनी के पुल से जिला कलेक्टोरेट तक पैदल मार्च प्रारंभ कर रहे कांग्रेसजनों को भारी पुलिस फोर्स द्वारा बलपूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया । जहां से सभी को करछना थाना ले जाया गया । 100 से ज्यादा गिरफ्तार कांग्रेसियों को 3 गाड़ियों से ले जाया गया था । कांग्रेसजनों ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेलों सहित अन्य उपयोगी वस्तुओं के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी की खिलाफत कर रहे थे । जनविरोधी मोदी- योगी सरकार से इस्तीफे की मांग करते हुए लोकतंत्र की खुली हत्या का आरोप लगाया । मांग की कि बढ़े दाम वापस हो । अरूण तिवारी, नफ़ीस अनवर, किशोर वार्ष्णेय, फुजैल हाशमी, मुकुंद तिवारी, महेश त्रिपाठी, परवेज सिद्दीकी, विनय दुबे, हसीब अहमद, रंगराज सिंह, नयन कुशवाहा, राजू पटेल, जितेन्द्र तिवारी, राकेश श्रीवास्तव , बृजेश सिंह, भोला तिवारी, सिबतैन बबलू , मंजू संत, दिनेश सोनी, सहित अनेक मौजूद थे ।

Related Articles

Back to top button