नई दिल्लीः भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में 25 साल की प्रकृति राय ऐसी पहली अधिकारी हैं जो लड़ाई के मोर्चे पर महिला असिस्टेंट कमांडेंट कॉम्बैट ड्यूटी बनने जा रही हैं। भारत-चीन सरहद पर महिला जवानों की तैनाती तो होती है लेकिन अधिकारियों की तैनाती नहीं होती।
लेकिन प्रकृति ऐसी पहली महिला अधिकारी होंगी जो कि भारत-चीन सरहद पर तैनात होंगी। प्रकृति की तैनाती नाथू ला दर्रे के उस इलाके में हो रही है जहां सालभर पारा शून्य से नीचे रहता है।



