यमुनापार के भाजपाइयों ने हेमवती नंदन बहुगुणा की 102 वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर हिन्दुस्तान की राजनीति को दशकों तक प्रभावित करने वाले हिमालय पुत्र स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की रविवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सिविल लाइन्स मे जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती के अध्यक्षता मे कार्यकर्ताओं ने 102 वीं जयंती मनाते हुए श्रष्दाजलिं अर्पित कर नमन् किया।
प्रयागराज की जनता उनके व्यक्तित्व कृतित्व की सदैव ऋणी रहेगी। विभवनाथ भारती
25 अप्रैल 1919 को उत्तराखंड के पौड़ी जिले के बुधाणी गांव में जन्मे बहुगुणा के बचपन से छात्र राजनीति, राजनीतिक जीवन पर बनी डाक्यूमेंट्री फिल्म को भी भाजपाइयों ने देखी। जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा प्रयागराज और प्रदेश देश की जनता उनके व्यक्तित्व कृतित्व की सदैव ऋणी रहेगी। जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा बारा की जनता स्व.हेमवती नन्दन बहुगुणा की सदैव ऋणी है। किसानों के मसीहा के नाम से क्षेत्रवासी याद करते है। जो पहाड़ी क्षेत्रों में नहर, जल निगम जैसी सुविधाएं पहुंचाकर किसानों के जीवकोपार्जन के संसाधन उपलब्ध कराकर उनके समस्याओं को सदैव निस्तारण करने मे अहम भूमिका निभाई। श्रष्दाजलिं अर्पित करने वालो मे जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, संतोष त्रिपाठी,प्रकाश शुक्ल प्रचंड,जय सिंह पटेल,इं.जगदीश सिंह यादव, मनोज गुप्ता, आदेश सिंह आदि रहे।




