दीनदयाल जी के विचारों को आगे बढ़ा रहा स्वदेशी जागरण मंच – वी. के. सिंह
कुम्भ मेला 2019 प्रयागराज। महान राष्ष्ट्र चिंतक विचारक पंडित दीनदयाल जी की पुण्य तिथि पर स्वदेशी जागरण मंच के स्वदेशी शिविर सेक्टर 1 लाल सड़क परेड मैदान कुम्भ मेला 2019 में श्रधांजलि अर्पित किया गया ।

इस मौके पर प्रान्त सह संयोजक डा वी के सिंह जी ने श्रधांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दीनदयाल जी राष्ट्र के हर हाथ को काम एवं अंत्योदय की बात करते थे उनका सम्पूर्ण चिंतन भारतीयता एवं स्वदेशी था साथ ही वे राष्ट्रवाद के प्रबल संवाहक थे ।

उनकी असमय चला जाना राष्ट्र एवं समाज के लिए अपूर्णीय छति है । स्वदेशी जागरण मंच उनके विचारों को आगे बढ़ा रहा है ।

प्रान्त संघर्ष वाहिनी डा सुरेश नागर जी ने कहा कि देश की सम्पूर्ण विकास की बात करते थे स्वदेशी जागरण मंच उनके विचारों को आगे बढ़ा रहा है उनकी रहस्यमय मौत जांच का विषय है तत्कालीन सरकार के देश विरोधी आर्थिक नीतिओ के विरोध करने के कारण उनकी हत्या कराई गई थी।

विभाग संयोजक कैप्टन मुकेश ने संचालन करते हुए कहा कि दीनदयाल जी के आदर्शों को अपनाकर हीं उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।
कार्यक्रम का संयोजन विभाग महिला प्रमुख आदर्श तिवारी एवं महानगर प्रयाग संयोजक पंकज कुमार ने किया इस मौके पर विभाग सह संयोजक पंकज गाना, राजलक्ष्मी तिवारी, धनजय सिंह विवेक कुमार,विजय लक्ष्मी , अमरेंद्र सिंह, अनुनय तिवारी, अंकिता, हर्षा तिवारी, दीवाकर जी, समेत सैकड़ो स्वदेशी समर्थक एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर श्रधांजलि अर्पित किया




