प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पहुँचे नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल,भाजपा उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा के साथ अक्षय पात्र संस्था के माध्यम से जरूरतमंदो को वितरण किया निःशुल्क राशन

( सुमित पांडे )मिर्जापुर (अनुराग दर्शन समाचार )। नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल शुक्रवार की सुबह प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय वाराणसी पहुँचे।जहां अक्षय पात्र संस्था द्वारा जरूरतमंदों निःशुल्क राशन वितरण का कार्यक्रम रखा गया था।बता दे बेंगलुरु की अक्षय पात्र संस्था देश के 55 केन्द्रो पर प्रतिदिन 20 लाख जरूरतमंदो खाना देती है।शुक्रवार की सुबह भी अक्षय पात्र संस्था द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय कार्यालय पर राशन वितरण का कार्यक्रम रखा गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उत्तर प्रदेश संगठन के सह प्रभारी सुनील ओझा ने शिरकत की।जहां मौजूद जरूरतमंदो को सह प्रभारी सुनील ओझा और नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल के द्वारा राशन किड वितरित किया गया।बता दे संस्था द्वारा पूरे वाराणसी में दस हजार से ज्यादा राशन किड बांटे जायेंगे।जिससे जरूरतमंदो को राहत मिल सके।इस मौके पर उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा गरीबो को दीपावली तक मुफ्त राशन दिया जायेगा साथ ही जो राशन संथाओं द्वारा दिया जा रहा है उससे भी गरीबो की मदद हो रही है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भी दैनिक जीवन यापन करने वालो एवं मजदूरों को जल्द ही एक-एक हजार रुपये भी खाते में निर्गत किये जायेंगे।जिससे जरूरतमंदो को इस विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक सहयोग मिल सके।सह प्रभारी ने कहा की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सरकार लगातार गरीबो के हित मे कार्य कर रही है।प्रधानमंत्री आवास योजना, व्यक्तिगत शौचालय उज्जवला योजना के तहत गैस, हर घर बिजली,गरीबो को पेंशन,किसी भी आपदा से मौत होने पर चार लाख रुपये की मुवावजे की राशि सहित अन्य कई योजनाओं से गरीबों को फायदा हुआ है।नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने इस मौके पर कहा कि अक्षय पात्र संथा द्वारा जरूरतमंदो को प्रतिदिन खाना वितरण करना एक सराहनीय कार्य है।जिस तरह से संथा द्वारा देश के 55 केन्द्रो पर लगभग 20 लाख लोगों खाना वितरण किया जा रहा है वो काबिलेतारीफ है।जनसंघ के जनक पंडित दीनदयाल की सोच थी कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचे।इसी को चरितार्थ करते हुये नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रत्येक जरूरतमंदो तक सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया गया है।सरकार बिना भेद-भाव के लगातार गरीबो के हित में कार्य कर रही है। इस मौके पर प्रधान मंत्री जन सम्पर्क कार्यालय के प्रभारी शिव शरण पाठक जी नवीन प्रभु जी , भरत प्रभु जी, अनन्त दास प्रभु जी ,AGM दिनेश कुमार शर्मा जी आदि लोग उपस्थित रहे।



