बसपा ने राज्यसभा की खातिर दलित वोटों का सौदा किया-सिद्धार्थ नाथ सिंह
इलाहाबाद। आज भाजपा के सिविल लाइंस इलाहाबाद स्थित मीडिया सेंटर पर उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के प्रदेश प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय सचिव भारतीय जनता पार्टी माननीय सिद्धार्थ नाथ सिंह जी की प्रेस वार्ता संपन्न हुई ।

उन्होंने पत्रकार बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सपा ने भाजपा से घबराकर चुनाव से पूर्व बसपा की बैसाखी की सहायता ले ली है ।
उन्होंने इस बेमेल गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा लगता है कि बबुआ ने गेस्ट हाउस कांड के लिए पिता की ओर से माफी मांग लिया कि दोबारा पिता आपको उस नजर से नहीं देखेंगे जिसे देखा था ।
उन्होंने कहा कि बबुआ ने पिता का शपथ पत्र दे दिया है और अपने द्वारा करने वाले खतरे के बारे में क्या कहा इसे मायावती जी को सार्वजनिक करना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि मायावती ने दलितों के प्रेमवश यह समझौता नहीं किया है बल्कि अपने व अपने भाई के लिए राज्यसभा का रास्ता साफ करने हेतु दलित समाज के वोटों का सौदा किया है। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
उन्होंने आगे कहा कि फूलपुर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की लड़ाई सपा कांग्रेस से नहीं बल्कि माफिया डॉन अतीक अहमद से है । भाजपा विकास के नाम और विकास के किए गए कार्य के आधार पर चुनाव लड़ रही है और विकास का मॉडल जरूर जीतेगा। इस चुनाव में सपा तो तीन नंबर की पार्टी होगी कांग्रेस का तो पता भी नहीं चलेगा
उन्होंने डिफेंस कॉरिडोर पर बोलते हुए कहा कि हम लोगों ने नैनी तक लाने की बात की थी अब वह लखनऊ आगरा अलीगढ़ झांसी चित्रकूट से आगे बढ़कर नैनी तक आएगा।
कुंभ के लिए 23 00 करोड़ का बजट प्रदेश सरकार ने स्वीकृत किया है हिंदू धर्म के आस्था के केंद्र का विकास करना पार्टी की प्राथमिकता है उन्होंने अयोध्या में दीपावली मनाकर और कुंभ के लिए भव्य व्यवस्था करने का संकल्प पूरा करने की ओर तेजी से कदम बढ़ा कर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है
मंच पर इलाहाबाद महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी विधायक भूपेश विधायक अवधेश सिंह प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता तथा संचालन मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने किया



