Latest

आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होते ही जिला प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुटा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।आज जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने पूरे जिले को 47 जोनों में बांट दिया, जबकि 378 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। अफसर शाम को खुद सड़कों पर उतरे और सभी जगह से पोस्टर बैनर हटाने का काम शुरू कर दिया। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही प्रशासनिक अमला तैयार हो गया। पूरे जिले को 47 जोनों में बांटा गया है। अब जोनवार लोग अपने-अपने क्षेत्रों में काम करेंगे। अफसरों को हिदायत दी गई है कि आयोग के निर्देशानुसार कहीं भी कोई सभा और नुक्कड़ नाटक न हो पाए। साथ ही विवादित बयान पर भी नजर रखें। छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने के लिए कुल 378 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। खुद जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, एडीएम सिटी मदन कुमार, एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय सहित सभी अधिकारी शाम पांच बजे के बाद शहर की सड़कों पर उतरे। जहां भी पोस्टर बैनर दिखाई दिया उसे हटवाने का काम किया गया। बैनर, पोस्टर हटाए जाने लगे। पुलिस और नगर निगम की टीमें सड़कों पर निकल पड़ीं। पुराने शहर में जगह-जगह पुलिस ही होर्डिंग, बैनर, पोस्टर हटा रही थी।

नगर निगम के विज्ञापन प्रभारी पीके मिश्रा ने बताया कि आठ टीमें लगाई गई हैं। ये टीमें पूरी रात काम करेंगी। पहले प्रमुख सड़कों से होर्डिंग, बैनर, पोस्टर हटाए जा रहे हैं। उसके बाद मोहल्लों से हटाए जाएंगे। शहर उत्तरी के कई यूनीपोल पर लगे राजनीतिक होर्डिंग भी हटा दी गई हैं। वैध रूप से लगे व्यावसायिक विज्ञापनों को नहीं हटाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button