Latest

छह पुलिसकर्मी का चालान काटा मेला एस पी ने

एसपी की चेकिंग के बाद से माघ मेला के थाने की पुलिस आई हरकत में

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । माघ मेला एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बुधवार को मास्क न लगाने वालों के खिलाफ गहन चेकिंग अभियान चलाया। एसपी ने खुद ही पुलिसकर्मियों की चेकिंग की। ड्यूटी पॉइंट पर लगे ऐसे छह पुलिसकर्मी मिले जिन्होंने मास्क नहीं लगाया था। उनको हिदायत देने के साथ ही मास्क न लगाने पर उनसे जुर्माना भी वसूल किया गया। माघ मेला एसपी ने बताया कि पूरे इलाके में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी जागरूक किया जा रहा है। पुलिस की पाठशाला में भी बाहर से ड्यूटी पर आए पुलिसकर्मियों को कोविड से खुद को बचाने और गाइडलाइन का पालन कराने के लिए निर्देशित किया गया है। एसपी की चेकिंग के बाद से माघ मेला थाने की पुलिस भी हरकत में आई और लोगों को जागरूक करती नजर दिखी।

Related Articles

Back to top button