Latest

जस्टिस एसआई जाफरी टी-20 कैशमनी क्रिकेट आज से

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जस्टिस एसआई जाफरी टी-20 कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता शनिवार से मजीदिया इस्लामिया इंटर कालेज मैदान पर शुरू होगी। उद्घाटन मुकाबला आनंद शुक्ला एवं राही स्पोर्ट्स के बीच सुबह साढ़े नौ बजे से खेला जायेगा।
टूर्नामेंट सचिव इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एनआई जाफरी एवं आयोजन सचिव शमशेर अली (चंदा) ने बताया कि उद्घाटन मुकाबले में इलाहाबाद हाईकोर्ट न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुनीत कुमार मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेंगे। कलर ड्रेस में खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 51,000 रुपये तथा उपविजेता को ट्रॉफी एवं 35,000 रुपये मिलेंगे।

Related Articles

Back to top button